Friday, 14 October 2016

Airtel दे रही है 120GB फ्री 4G डाटा, पहले करना होगा ये काम


जिओ सिम पर 4G स्पीड नहीं मिलने से कई यूजर्स परेशान हैं। मूवी, सॉन्ग, गेम्स किसी थर्ड पार्टी ऐप्स या वेबसाइट से डाउनलोड करने पर 2G से भी कम स्पीड आ रही है। बता दें की प्रिव्यू ऑफर के दौरान यूजर्स को 25Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिल रही थी, लेकिन अब ये स्पीड 5Mbps हो गई है। कई ऐप्स पर तो स्पीड Kbps में भी आ रही है। हालांकि, कई ऐप्स ऐसे भी हैं जिन पर ये तूफानी स्पीड मिल रही है। यानी यहां पर काम आसानी से हो सकता है।
120GB फ्री डाटा के साथ ही एयरटेल अपने यूजर्स को 1.2GB 4G डाटा भी फ्री दे रही है। इसके लिए यूजर्स को सिर्फ एयरटेल की चार ऐप्स Myairtel, Wynk Music, Wynk Movies, Wynk Games app डाउनलोड करनी होगी। हर ऐप्स पर 300MB डाटा फ्री मिलेगा।

इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप
- एयरटेल की साइट पर जाकर ‘Get the Download link as an SMS' में जाकर नंबर रजिस्टर करें।

- इसके बाद आपको एक लिंक भेजी जाएगी जिससे आपको ये चार ऐप डाउनलोड करनी है।

- ऐप डाउनलोड करते ही आपके नंबर पर 1.2GB का डाटा क्रेडिट हो जाएगा।

- ये डाटा 3 महीने में क्रेडिट होगा। यह महीने हर ऐप से 100MB डाटा क्रेडिट होगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भी दूसरी टेलिकॉम कंपनियों की तरह रिलायंस जिओ को पूरी तरह टक्कर देने की कोशिश में जुटी है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के कई प्लान निकाले हैं। कंपनी एक और नया प्लान लेकर आई है, जिसमें मात्र 16 रुपए में ग्राहक एक महीने तक इंटरनेट का मजा ले सकेंगे।दरअसल कंपनी ने यह प्लान स्थापना के 16 साल पूरे होने पर पेश किया है। यही वजह है कि प्लान की कीमत भी 16 रुपए रखी गई है। इस स्पेशल टैरिफ प्लान के तहत ग्राहकों को 30 दिन के लिए 60MB डाटा दिया जाएगा।

ऑफर का फायदा 7 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच ही लिया जा सकता है। यदि ग्राहक इस अवधि के बीच रिचार्ज कराते हैं तभी उन्हें 30 दिन के लिए यह प्लान मिल सकेगा।

जिओ से भी छोटा है ये  प्लान 
रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान 1 जनवरी से लागू होंगे। कंपनी का सबसे छोटा प्रीपेड प्लान 19 रुपए का है। इसमें ग्राहकों को 100MB डाटा मिलेगा, जिसकी वैधता 1 दिन की ही होगी। इसके साथ वॉइस कॉलिंग और एसएमएस फ्री होंगें। हालांकि यह ग्राहक का पहला रिचार्ज नहीं होगा। इससे पहले 149 से शुरू होने वाला कोई प्लान लेना अनिवार्य होगा।

जिओ के आने के बाद सभी टेलिकॉम कंपनियां कस्टमर्स को अपने साथ बनाए रखने के लिए नए-नए ऑफर और स्कीम लॉन्च कर रहे हैं। इसमें आईडिया सेल्युलर भी शामिल हो गई है। आईडिया यूजर्स को सिम अपग्रेडशन पर 2GB 4G फ्री डेटा दे रही है। यह ऑफर आईडिया के उन सभी नेटवर्क यूजर्स जो मिलेगा जो 2G और 3G नेटवर्क यूज कर रहे हैं और 4G में अपग्रेड करना चाहते हैं।

इसके लिए यूजर्स को आइडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिम अपग्रेड करने की प्रोसेस पूरी करनी होगी।

जिओ इफेक्ट सभी टेलिकॉम कंपनियों पर नजर आ रहा है। इसी के चलते वोडाफोन अपने यूजर्स के लिए 9GB फ्री डाटा का ऑफर लेकर आई है। यह प्लान 31 दिसंबर 2016 तक रहेगा।

ये है प्लान- 
इस प्लान में नए वोडाफोन 4G यूजर्स 3 महीने के लिए 9GB 4G डाटा फ्री प्राप्त कर सकते हैं। यह ऑफर 4G स्मार्टफोन्स पर ही काम करेगा। इसके लिए आपको 1GB डाटा का रिचार्ज कराना होगा। वोडाफोन की साइट पर जाकर यह ऑफर ले सकते हैं।

इसके लिए यह प्रोसेस फॉलो करें- 
-सबसे पहले मोबाइल नंबर एंटर करें। एंटर करते ही OTP मिलेगा।
-OTP को डालकर GO बटन पर हिट करें।
-इसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमें सारी डिटेल होगी।
-इसके बाद कोई भी 1GB का डाटा रिचार्ज करवाकर बेनिफिट ले सकते हैं।